Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:महाशिवरात्रि पर सीओसिटी ने ली शांति कमेटी की बैठक, भाईचारा कायम रखने की अपील








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस  ने मोर्चा संभाल लिया है । बलरामपुर पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक कर सभी से भाईचारे व अमन के साथ त्यौहार मानाने की अपील की है ।





 एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस कर्मियों को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुस्तैदी से डियूटी करने के निर्देश दिए हैं । त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक आज आयोजित की गई । बैठक में सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई ।

                 


जानकारी के अनुसार बलरामपुर कोतवाली नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर सीओ सिटी ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे शहर में पुलिस की बेहतर व्यवस्थाएं होंगी।
किसी भी अनहोनी की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि त्यौहार के मौके पर अशांति फ़ैलाने वाले से सख्ती से निपटा जायेगा । कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नही करने दिया जायेगा। नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने कहा कि पुलिस हर संदिग्ध पर अपनी पैनी नजर रखे है। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों से महाशिवरात्रि व होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग करने की अपील की तथा किसी भी संदिग्ध की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा । इस मौके पर कोतवाल  ने पुलिस कर्मियों को त्यौहार के मौके पर मुस्तैदी से तैनात रहकर डियूटी करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी ।




बैठक में चौकी प्रभारी समेत पीस कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कुशुम चौहान, सभासद माधव, अंशु मिश्रा व शफीक अहमद सहित तमाम लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे