अखिलेश्वर तिवारी
अभियान में शिथिलता बरतने के लिए तीन थानों से जवाब तलब
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपराधियों तथा अपराध पर नियंत्रण करने के लिए सभी थानों के थाना अध्यक्ष को अस्पष्ट निर्देश जारी किया है । अपराध किसी भी रूप का हो सभी पर नियंत्रण होना जरूरी है ।
यह बात स्पष्ट रूप से सभी थानाध्यक्षों को बता दी गई है । गत दिनों में अवैध शराब सेवन से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । जनपद बलरामपुर में भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत की गई कार्यवाही में अब तक हजारों लीटर अवैध शराब तथा शराब बनाने के कच्चा सामान को नष्ट किया जा चुका है । अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शिथिलता बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना अध्यक्ष गौरा चौराहा, तुलसीपुर तथा महाराजगंज तराई से जवाब तलब किया है ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध चल रहे अभियान में 17 व्यक्तियों के कब्जे से 285 ली0 अबैध कच्ची शराब व एक शराब बनाने की भट्ठी तथा दो कुंतल लहन नष्ट किया गया ।
आज पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक विशेष अभियान में जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध शराब के बिक्री एवं उत्पादन के विरुद्ध अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 285 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक शराब बनाने की भट्टी तथा 2 कुंतल लहन बरामद किया गया । शराब बनाने की भट्टी व 2 कुंटल लहन मौके पर ही पुलिस द्वारा नष्ट करा दिया गया ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि थाना कोतवाली नगर द्वारा दो व्यक्तियों को 20 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ ,कोतवाली देहात द्वारा तीन व्यक्तियों को 60 लीटर, थाना कोतवाली जरवा द्वारा एक व्यक्ति को 25 लीटर, कोतवाली गैसडी द्वारा एक व्यक्ति को 10 लीटर, थाना हरैया द्वारा दो व्यक्तियों को 40 लीटर, थाना ललिया द्वारा एक व्यक्ति को 10 लीटर, कोतवाली उतरौला द्वारा दो व्यक्तियों को 20 लीटर, थाना रेहरा बाजार द्वारा 03 व्यक्तियों को 60 लीटर , थाना सादुल्लानगर द्वारा एक व्यक्ति को 10 लीटर तथा थाना पचपेड़वा द्वारा एक व्यक्ति को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
इस कार्यवाई मे दो कुंटल लहन नष्ट करते हुए एक शराब बनाने की भट्ठी को भी नष्ट किया गया । अभियान में थाना महाराजगंज तराई, थाना गौरा चौराहा तथा थाना तुलसीपुर द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई इसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ