अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारत द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के ठिकाने का सफाया करने तथा हमारे देश के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है ।
आज जिला मुख्यालय बलरामपुर सहित जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित विधायक की अगुवाई में विजय संकल्प रैली निकालकर विंग कमांडर अभिनंदन का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया । हालांकि भाजपा की विजय संकल्प रैली पूर्व से नियोजित थी परंतु यह मौका ऐसा था की दोहरे उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुए ।
पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली में शामिल हुए युवाओं का जोश देखते ही बनता था । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार है और सरकार के रहते हुए बाइक में सम्मिलित अधिकांश लोगों ने यातायात नियमों का खुला उल्लंघन भी किया ।विधायक खुद तो बाइक चलाते समय हेलमेट पहन रखे थे परंतु रैली में सम्मिलित कार्यकर्ता व पदाधिकारी हेलमेट नहीं पहन रखे थे जो यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है ।
भाजपा की विजय संकल्प रैली जिले के चारों विधानसभाओं में अलग-अलग निकाली गई ।विधानसभा उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा ने रैली की अगुवाई की वही विधानसभा तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृत्व किया । सभी स्थानों का सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के अंदर पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रोश भी रैली के दौरान अस्पष्ट देखा गया । रैली में शामिल तमाम युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया । सभी का यह मांग है कि पाकिस्तान को अब समय आ गया है कि मुंह तोड़ जवाब दिया जाए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश आज खड़ा है ऐसे मौके पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब कढ़ाई के साथ दिया जाना चाहिए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ