संजय शर्मा
अम्बेडकर नगर।उत्तरप्रदेश शासन व जिलाधिकारी सुरेश कुमार व अभिहित अधिकारी राजवंस प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशों से मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी के० के०उपाध्याय के नेतृत्व में होली पर्व के अवसर पर जनपद में चल रहे
अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में रत्नाकर पाण्डेय,गुलाब चन्द गुप्त,शैलेन्द्र पाण्डेय,हंसराज प्रसाद,अखिलेश कुमार मौर्य, भानु प्रताप सिंह,तथा चित्रसेन की टीम द्वारा मेसर्स गोल्ड ट्रेडर्स मालिक सरन कुमार,चौक शहजाद पुर,अम्बेडकर नगर की नई बाजार मालीपुर रोड़ स्तिथ दोनों गोदामों पर छापा मारा गया।
टीम ने गहन निरीक्षण के दौरान बच्चों के खायें जानें वाली चिप्स,नमकीन बिस्कुट आदि कई खाद सामग्री बेस्ट बिफोर डेट,बैच नं० निर्माता का पूरा पता पैकेट पर न लिखे होने की कमियों के साथ पाय।मौके पर मैंगो जूस चुस्की रस्क हेलो सर ब्रांड,कुकीज मीनार ब्रांड तथा कचरी चीज बाल के कुल चार नमूने संग्रहित करते हुए प्रयोगशाल जाँच हेतु भेजा गया।
दोनों गोदामों में उक्त चारों चीजों की बची मात्रा जिसका कुल अनुमानित मूल्य 1,10.960 रुपये है।जिसको सीज करते हुए गोल्ड ट्रेडर्स के मालिक सरन कुमार की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया।दोनों गोदामों में पाई गयी कमियों के बावत मालिक को आवश्यक निर्देश दिये गये तथा विभाग सुधार सूचना जारी की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ