Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:महिला दिवस पर आयोजित हुआ ताइक्वांडो कार्यक्रम







अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। महिला दिवस के अवसर पर सेन्ट जेवियर्स स्कूल  में  आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ताइक्वांडो को प्रशिक्षक जियाउल हसमत द्वारा बालिकाओं को अपने बचाव के लिए विभिन्न तरीके के तकनीक तथा महिलाओं का समाज में आज आवश्यकता हर क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के बारे में बताया गया । 





कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्राओं को जिले के मॉडल बालिका  खिलाड़ियों से भी रूबरू कराया गया।सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नितिन शर्मा ने लड़कियों को संबोधित करते हुए ताइक्वांडो  खेल के माध्यम से अपने आप को विश्व क्षितिज पर लाने का आह्वान किया ।





 उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जनपद बलरामपुर की बालिका खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित किया है। इससे ना सिर्फ एक बची सशक्त होती है बल्कि पूरी तरह से वह समाज के हर बुराई से लड़ने के लिए सक्षम रहती है। इस अवसर पर राजेश जयसवाल, रेखा ठाकुर, फसीउर रहमान एवं अन्य अध्यापक गण विद्यालय के बच्चे तथा बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे