अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर तथा श्रावस्ती के सांसद दद्दन मिश्र ने आज प्रेस वार्ता में अपने कार्यकाल के 5 वर्षों में किए गए विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी ।
सांसद दद्दन मिश्र ने दावा किया अब तक की जितनी भी सरकारें रही हैं उन सबसे अधिक मोदी जी के कार्यकाल में विकास का कार्य हुआ है । सबका साथ सबका विकास नारे को मोदी जी ने साबित करके दिखाया भी है । केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों को बराबर मिल रहा है ।किसी भी योजना में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है इसलिए यह अस्पष्ट जाहिर है की भाजपा सरकार जाति धर्म मजहब के आधार पर राजनीति नहीं कर रही है ।
सरकार द्वारा संचालित योजनाएं इस बात की गवाही भी दे रही हैं । उन्होंने उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा सौभाग्य योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि उज्जवला योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पष्ट निर्देश दे दिया है कि देश का कोई भी घर ऐसा नहीं होना चाहिए जहां पर रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध ना हो अर्थात चूल्हे पर खाना बनना नहीं चाहिए ।
जिन लोगों के पास अभी तक रसोई गैस नहीं है उन्हें सिर्फ एक शपथ पत्र देकर रसोई गैस का कनेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था उज्जवला योजना के तहत कराई गई है । घोषणा पत्र में पात्र व्यक्ति को यह लिखना होगा कि उसके पास अभी तक किसी भी कंपनी का रसोई गैस कनेक्शन नहीं है । घोषणा पत्र देने के बाद उसे कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा । इसी प्रकार सौभाग्य योजना के तहत देश के अंतिम घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
गांव गांव गली गली खंभे डालकर बिजली पहुंचाई जा रही है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन ज्योति योजना के तहत प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । ऐसे व्यक्ति जो विद्युत कनेक्शन लेने में असमर्थ हैं उन्हें बगैर रुपए लिए निशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा कनेक्शन में लगने वाले बोर्ड, तार व बल्ब भी प्रदान किया जा रहा है । यह सब कुछ किसी कैटेगरी के अनुसार नहीं दिया जा रहा है । हर व्यक्ति के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं ।
उसमें किसी जाति धर्म का भेदभाव नहीं रखा गया है । इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब व्यक्तियों जो दवा कराने में असमर्थ हैं उन्हें 5 लाख तक का प्रत्येक साल मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मोदी सरकार उपलब्ध करा रही है । इससे यह साफ जाहिर होता है की मोदी सरकार सभी के लिए कार्य कर रही है और उन लोगों के लिए यह तमाचा है जो हमेशा पूछते रहते हैं कि अच्छा दिन कब आएगा ।
इससे अच्छा दिन और क्या हो सकता है कि हर व्यक्ति के घर में रोशनी हो उसे खाना बनाने के लिए अच्छी सुविधा मिले तथा स्वास्थ्य दवा कराने के लिए 5 लाख निशुल्क सुविधा मिले इससे अच्छा दिन नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे । उन्होंने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज, कई विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के साथ-साथ कई स्वास्थ्य केंद्रों का उची करण भी किया जा रहा है । पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछाने का खाका तैयार करके कार्य शुरू कर दिया गया है । पुरानी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य बराबर चल रहा है ।
सभी मूलभूत सुविधाओं सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य तथा बिजली को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है । बहराइच से खलीलाबाद रेलवे लाइन की भी सौगात मोदी सरकार ने जनपद वासियों को दी है । उन्होंने कहा कि देश की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट बहराइच खलीलाबाद रेलवे लाइन है जो 240 किलोमीटर लंबी है जिसका निर्माण एक साथ होना है ।
यह रेलवे लाइन बहराइच भिनगा श्रावस्ती बलरामपुर उतरौला डुमरियागंज होते हुए खलीलाबाद बस्ती तक जाएगी । 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे लाइन का निर्माण होना है जिसका शिलान्यास भी किया जा चुका है । उन्होंने अपील की कि उन्हें एक बार पुनः लोकसभा के लिए चुन कर भेजें जिससे कि जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे 2019 के चुनाव में पुणे विजय हासिल करने के बाद पूरा किया जाएगा ।
उन्होंने दद्दन मिश्र फैंस नाम से एक ऐप भी तैयार कराया है जिसके माध्यम से उनके कार्यकाल के दौरान कराए गए तमाम कार्यों की जानकारी कोई भी प्राप्त कर सकता है । इसके अलावा क्षेत्र की जनता अथवा कोई भी व्यक्ति उनसे इस ऐप के जरिए संवाद भी स्थापित कर सकता है । इस ऐप के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी । गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ