Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मनकापुर सीएचसी में सांसद व मंत्री ने वितरित किया आयुष्मान कार्ड









गोण्डा: एलोपैथ व आयुर्वेदिक पैथ के साथ-साथ चिकित्सक सिम पैथी के साथ इलाज करने से मरीजो का आधा रोग वैसे ही समाप्त हो जायेगा।
    उक्त विचार शुक्रवार को मनकापुर सीयचसी परिसर में आयोजित आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सूबे के समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री रमा पति शास्त्री ने अपने सम्बोधन में मौजूद लोगो से कही।उन्होने कहा कि माननीय मोदी जी गरीबो के बारे में सोचा और गरीबो के इलाज के लिये आयुष्मान योजना लागू कर सिम पैथी का काम किया है।





उसी तर्ज पर चिकित्सक काम करे और योजनाअो का लाभ मिले।श्री शास्त्री ने कहा कि अमीर आदमी हर तरह से सक्षम होता है लेकिन गरीबो का कोई पुरसाहाल नही होता है।जिस पीडा को मोदी जी गरीब होने के नाते समझा और गरीबो के लिये महत्वाकांक्षी जीवन रेखा कही जाने वाली आयुष्मान योजना लागू कर पुन्य का काम किया है और आयुष्मान गोल्डन कार्ड से मरीज एक साल में पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज कही भी करा सकता है।पांच साल में पच्चीस लाख रुपया इलाज के लिये मिलेगा।



     समारोह को भाजपा सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि आयुष्मान योजना से गरीब लोगो की गम्भीर से गम्भीर इलाज निःशुल्क सरकारी व निजी अस्पतालो में कराया जा सकता है।

समारोह में सात हजार लोगो के आयुष्मान गोल्डन कार्ड अब-तक बने है।जिनमे इक्कावन लोगो को कार्ड छब्बीस लोगो राम बरन,कन्धई,उर्मिला,बदलू,राम अवध,फूल चंद,बृज लाल,फेरई आदि लोगो को मंत्री, सांसद,चेयर मैन व सीयमऒ ने  वितरित किया ।


समारोह के दोरान आशा बहुओ को गोल्डन कार्ड में सम्मालित न किये जाने पर मंत्री-सांसद से सामूहिक नाराजगी व्यक्त किया।जिसे स्वास्थ कार्मियो किसी तरह शांत कराया।



कार्यक्रम के पूर्व मंत्री-सांसद,चेयर मैन प्रदीप कुमार गुप्ता व सीयमअो डाक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव को बुके व फूल माला पहना कर स्वागत किया।
  

इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिध यूपी सिंह,सभासद वैभव सिंह,मंत्री प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे,बाबूलाल शास्त्री,जर्नादन तिवारी,जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह,जर्नादन वर्मा,प्रमोद चंचल,विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे