Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:ऑल्टो कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार का पैर कटा









 दोनों की हालत गम्भीर, वाहन व कार चालक पुलिस कस्टडी में
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। कोतवाली देहात की सालपुर चौकी अन्तर्गत गोण्डा-उतरौला मार्ग पर स्थित महराजा साधु सरन इन्टर कालेज के सामने बाइक और अल्टो कार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जबकि बाइक व अल्टो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
    




जानकारी के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में थे कि सामने से आ रही अल्टो में असन्तुलित होकर भिड़ गये। घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए निजी वाहन से अस्पताल भेजवाया। यह हादसा आज सुबह की है। बताया जाता है कि गोण्डा की तरफ से आ रही अल्टो कार तथा धानेपुर की तरफ से आ रही बाइक में भिड़न्त हो गयी। 




टक्कर की जबरदस्त आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक व बच्चे भागकर बाहर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों चोटिल बाइक सवार थे, जबकि आल्टो सवार को खरोंच तक नहीं आयी। बाइक चालक मोहम्मद अली  (35 वर्ष) पुत्र हामीद निवासी कालूरैय्या का पैर टूट गया, जबकि अजहर अली निवासी उतरौला जनपद बलरामपुर का एक पैर कट कर दूर जा गिरा।




 मौके पर मौजुद लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व डायल 100 तथा एम्बुलेंस को दी। घायलों की हालत बिगड़ते देख बिना एम्बुलेंस का इंतजार किये दोनों को इलाज के लिए निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि दोनों घायल रिश्तेदार हैं, जो किसी काम से बाइक से गोन्डा जा रहे थे। सालपुर पुलिस दोनों वाहनों सहित आल्टो कार चालक को अपने साथ पुलिस चौकी लेकर गयी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे