Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :महिला के बगैर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं : अखिलेश प्रताप








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ :पट्टी तहसील क्षेत्र के बहुता ग्राम पंचायत में तरुण चेतना संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकार सम्मेलन एवं जन जागरुकता रैली का संयुक्त रुप से आयोजन किया गया।





 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पट्टी थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं ने नारा लगाते हुए पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भी मांगते। बहनों ने अपने अधिकार के प्रति अपनी आवाज बुलंद किया। पट्टी कोतवाली थाना प्रभारी- अखिलेश प्रताप सिंह ने महिलाओं के अधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासन भी बहनों के साथ हैं। महिला के बगैर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है।
महिलाओं की सुरक्षा का आश्वासन दिया एवं 1090 पर विस्तार पूर्वक से प्रकाश डाला। इसी क्रम में पैरा लीगल वालंटियर मोहम्मद शमीम ने राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि कल 9 मार्च को जनपद मुख्यालय के साथ साथ समस्त तहसील मुख्यालय पर लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। उपस्थित से अपील किया।
इसी क्रम में उप राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित समाज सेवी मुन्नी बेगम ने महिलाओं के अधिकार को लेकर कहां की महिला आरक्षण बिल पारित होना चाहिए ताकि पच्चास प्रतिशत सांसद एवं विधायक महिलाएं होनी चाहिए।







 क्योंकि महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी हैं। संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता हकीम अंसारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हजारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए एक महिला अकेली काफी है एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए। इस कार्यक्रम का संचालन शिव कुमारी ने किया।



 अंत में ग्राम प्रधान वाहिद अंसारी ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीताराम वर्मा, रीना देवी, बिंदु सरोज, शकुंतला, आरती देवी, श्याम शंकर, लाल बहादुर, मुजम्मिल हुसैन, नीरज देवी, नीलम, सुनील,  आदि कई लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे