Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर :वीरांगना दल के किशोरियों द्वारा निकाली गई पोषण जागरूकता रैली








अखिलेश्वर तिवारी/राजेश दुबे 
रेहरा बाजार बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विकास खंड रेहरा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा में वीरांगना दल की किशोरियो द्वारा पोषण जागरूकता रैली निकाली गयी । रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू व अन्य तमाम लोगों ने हाथ में जागरूकता तख्ती लेकर लोगों को जागरूक किया ।

                 




जानकारी के अनुसार पोषण रैली को डॉ बीके गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । डा वी के गुप्ता ने बताया कि रैली निकाले जाने का मूल उददेश्य लोगों को पोषण संबंधी जानकारी देना था। रैली के संयोजन में टी एस यू विभाग की अर्पिता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। 




वहीं पीरामल फांउडेशन के मो यूसुफ़ ने बताया कि लोगो को स्वास्थ्य पोषण, स्वच्छता एवं किशोरियों में एनीमिया कुपोषण की पहचान तथा बचाव व आयरन फोलिक एसिड के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गयी। रैली के दौरान आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्वास्थ्य विभाग के नरेंद्र कुमार सिंह के साथ साथ तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे