Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:हाजी निसार उस्मानी बने प्रेस कल्ब उतरौला के तहसील अध्यक्ष








अखिलेश्वर तिवारी/राजेश दूबे  
बलरामपुर उतरौला ।। जनपद बलरामपुर की प्रेस क्लब इकाई तहसील उतरौला के प्रेस कल्ब की बैठक आयोजित की गई जिसमें हाजी निसार उस्मानी को वर्ष 2019 के लिए प्रेस क्लब उतरौला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । 

              



प्रेस क्लब उतरौला महामंत्री संतोष कुमार सोनी ने बताया कि रविवार को दोपहर मे लालगंज उतरौला मे प्रेस कल्ब के तहसील अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों के चुनाव के लिए तहसील तथा ब्लाक इकाई के पत्रकार गणो की मीटिंग आहूति की गयी ।
मीटिंग मे सभी पत्रकार बंधुओं ने सर्ब सहमति से हाजी निसार को तहसील अध्यक्ष के रूप में चुना ।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट करते हुये कहा कि आप लोगों के द्वारा दी गयी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है ।




 मेरा प्रयास रहेगा कि मै आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतर सकू। वैसे पिछले कुछ सालों मे अध्यक्ष की जिम्मेदारी मैने निभाई थी लेकिन विगत वर्ष मुझे अध्यक्ष पद के लिए नही चुना गया । आज पुनः अध्यक्ष पद के लिये चुने जाने पर मै आप सभी लोगों का तथा प्रेस कल्ब बलरामपुर का आभारी हूँ । वहीं तहसील उपाध्यक्ष राजेश दूबे तथा सभी बी माथुर ने कहा कि तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है ऐसे अनुभवी अध्यक्ष का हम सभी लोग स्वागत करते है ।




 उनके साथ संरक्षक हरीश गुप्ता तथा गिरीश पांडे ने प्रस्ताव रखा कि प्रेस कल्ब की महीने में कम से कम एक मीटिंग होनी चाहिए जिसे सभी लोगो ने सर्ब सहमति से सर्मथन दिया। मीटिंग के दौरान विजय पाल ,  हैप्पी शर्मा, विजय प्रकाश, भारत व जान महोम्मद समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे