Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरी का खुलासा,चोरी के समान के साथ दो चोर गिरफ्तार








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिसई से 12 मार्च को विद्युत विभाग का तार अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना को0 देहात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था । मामले की विवेचना उ0नि0 अख्तर को सौंपी गयी थी । जिसका खुलासा पुलिस ने आज कर दिया है ।

                  


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 13 मार्च को प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह  अपाने सहयोगियो के साथ दबिश के लिये नीकले थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 12  मार्च को सिसई गांव मे विद्युत विभाग का तार चोरी करने वाले गिरोह के कुछ लोग शक्ति स्मारक डिग्री कालेज से 200 मीटर बाये कुवानो जंगल मे पिकअप गाड़ी के साथ छिपकर खड़े है और आज उसे ले जाने वाले है । 






इस सूचना पर प्र0नि0 थाना को0 देहात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचे तथा गाड़ा बन्दी कर जंगल के तरफ से आ रहे टाटा मैजिक को तय रणनिति के अनुसार घेरकर रोक लिया गया ।
पूछताछ के दौरान चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम देवेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी कादीपुर थाना पुराकलन्दर जनपद अयोध्या ,व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कन्हैया उपाध्याय पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी रानोपाली थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या बताया । 






गाड़ी मे लदे तार के बारे मे पूछताछ किया गया तो बताया कि दिनांक 12 मार्च को ग्राम सिसई स्थित बाग जहां पर विजली विभाग के तार व सामान रखे थे ,वहा से तार चुराकर गाड़ी को छिपा दिया था । आज हम लोग गाडी निकालने आये थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया । गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों  को जेल भेज दिया गया है । बरामद टाटा मैजिक संख्या यूपी 42 एटी  2054 के साथ 6 बंडल एलमुनियम का विद्युत तार जो पोल पर  मुख्य लाइन के लिए लगाया जाता है  बरामद किया गया । कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक सुरेश सिंह तथा कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह व नीरज श्याम शुक्ला मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे