मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोंडा। सरेशाम चोरों ने एक सर्राफा व्यवसाई के घर में ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए और घर के अंदर रखी नगदी एवं ज्वेलरी को साफ कर दिए।
घटना करनैलगंज कोतवाली की भंभुआ पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जाता है कि व्यवसायी प्रेमनाथ का घर भंभुआ बाजार में ही स्थित है और वह सर्राफा का व्यवसाई है तथा ज्वेलरी बनाने की कारीगरी भी करता है।
प्रेमनाथ का कहना है कि जब वह अपनी दुकान पर था तो इसी बीच मौका पाकर चोरों ने शाम चार बजे के आसपास घर पर लगी ग्रिल को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और घर में रखा सोना चांदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
चोरी गए सामानों में पत्नी का जेवर भी शामिल बताया जा रहा है। चोरी गए सामान की कीमत नगदी समेत करीब पांच लाख के आसपास बताई जा रही है।
सरेशाम हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। कोतवाल करनैलगंज राजेश कुमार सिंह का कहना है की घटना की उन्हे कोई जानकारी नहीं है। चुनाव सर पर है, पहले चुनाव देखा जाए की चोरी ?



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ