Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से प्रशासन के उड़े होश











मौके पर पहुंचे एसडीएम, बीडीओ व सीओ के मान मनौव्वल पर ग्रामीणों ने वापस लिया फैसला
 एसडीएम ने किया वादा 'चुनाव बाद शुरू होगा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य'

मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोंडा। बिजली और सड़क की मांग पर अड़े ग्रामीणों द्वारा आगामी चुनाव में मतदान बहिष्कार के मामले में बुधवार को एसडीएम, बीडीओ व सीओ की टीम ग्रामीणों को मनाने पहुंची।  






ग्रामीणों ने कई बार गांव में संपर्क मार्ग एवं बिजली की मांग को लेकर तहसील दिवस सहित अन्य तमाम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गांव में बिजली लगवाने व संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की जिस पर कोई कार्यवाही न होने से नाराज ग्रामीणों द्वारा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। 
   



विकास खंड करनैलगंज के अंतर्गत ग्राम नारायनपुर मांझा के मजरा बदले पुरवा व बरइन पुरवा के ग्रामीणों में राधेश्याम तिवारी, राम कुमार दूबे, सुखदेव, राजित राम, कन्हैया लाल, बाबूलाल, केशव राम, विजय कुमार, गौरीशंकर, ननकऊ, पिंटू, दीपक तथा बरइन पुरवा निवासी राधेश्याम मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा, राजकुमार, ब्रह्मा प्रसाद मिश्रा, सत्रोहन प्रसाद, मनोज कुमार एवं खन्ना आदि का कहना है कि उनके गांव तक आने वाली सड़क आजादी के बाद से लेकर आज तक उसी हालत में है।






 महज पगडंडी के सहारे गांव के लोगों का आना जाना होता है। गांव के समीप ही पेट्रोल पंपों पर बिजली लगी हुई है मगर दोनों मजरों में विद्युतीकरण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने इस बार मतदान का बहिष्कार करने की ठान लिया था। बुधवार को एसडीएम रमाशंकर वर्मा, सीओ जितेंद्र कुमार दूबे एवं बीडीओ, लेखपाल जितेंद्र कुमार शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी बदलपुरवा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने अपनी मांग रखी तो एसडीएम ने पहले से हो रहे विद्युतीकरण कार्य को तेज करने के निर्देश दिए।





 इसके साथ ही चुनाव संपन्न हो जाने के बाद तत्काल गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का निर्देश ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने मतदान न करने की जिद छोड़ दी और एसडीएम को आश्वासन दिया कि सभी लोग मतदान करेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे