Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर का युवक वजीरगंज में अवैध तमंचा संग ग्रिफ्तार






डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज ( गोण्डा ) :- वजीरगंज पुलिस ने बुद्धवार सुबह एक व्यक्ति को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।




उप निरीक्षक अंकुर वर्मा ने बताया कि वे बुद्धवार को सुबह क्षेत्र में प्रधान आरक्षी अजय कुमार गुप्त व आरक्षी अजय कुमार के साथ गश्त के दौरान जब कादीपुर मोड़ के पास पहुंचे तो कादीपुर की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। 





रोक कर जब तलाशी ली गई तो उस के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए।पूछताछ पर उसने अपना नाम पता आशीष कुमार मिश्र निवासी मानपुर थाना कोतवाली मनकापुर बताया।आरोपी को आयुध अधिनियम के तहत जेल रवाना किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे