डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) बलेश्वरगंज स्थित सर्वयूपी ग्रामीण बैंक से 27हजार रुपया निकाल कर पोते के साथ घर जा रहे सेवानिवृत अध्यापक से बुद्धवार अपरान्ह लगभग साढ़े तीन बजे उचक्के 27हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुँची डायल 100 ने एक बाइक से गोंडा की ओर जा रहे 3 लोगों को पकड़ा है। यद्यपि रुपये की बरामदगी नही हुई है।
क्षेत्र के अचलपुर निवासी हृदयराम पांडेय अपने पोते राहुल के साथ बलेश्वरगंज स्थित सर्वयूपी ग्रामीण बैंक से 27 हजार रुपये निकाल कर मोपेड से घर जा रहे थे। अयोध्या गोंडा मार्ग पर रौजा के पास बाइक सवारों उचक्के झोले में रखे रुपये छीन कर गोंडा की ओर भाग निकले।
सूचना पर पहुँची डायल 100 पीड़ित के द्वारा बताए हुलिए के अनुसार राजासगरा के पास एक बाइक पर जा रहे 3 लोगों को रोक कर थाने ले आयी। जामा तलाशी में आरोपियों के पास रुपया या अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नही बरामद हुई है।आरोपियों ने बताया कि वे अयोध्या कार्यक्रम से लौट रहे थे, उन्हें छिनैती के बारे में कुछ पता नहीं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से रुपया या फिर अन्य कोई वस्तु बरामद नही हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ