Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ज्ञान यज्ञ है भागवत कथा इसके श्रवण से मनुष्य को मिलेगी मुक्ति








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। सादुल्लाह नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहमतपुर के अतरौरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर मे शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ है । महायज्ञ के चतुर्थ दिवस प्रवचन के दौरान अयोध्या धाम से आए हरेंद्रचार्य जी महाराज ने कहा कि श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ है ।




 इसके श्रवण से मनुष्य ज्ञान, विज्ञान, धन, ऐश्वर्य एवं मुक्ति प्राप्त कर सकता है । प्रवचन के दौरान  सती मोह के प्रसंग में  कथावाचक ने कहा कि लोग आम भाषा में कहने लगते हैं कि होईहैं सोई राम रचि राखा, को कर तर्क बढावै शाखा आचार्य जी ने इसे स्पष्ट करते हुये कहा की अपनी पूरी ज्ञान, बुद्धि एवं शक्ति का प्रयोग कार्य सिद्ध के लिए करना चाहिए । शतचंडी महायज्ञ में श्री विष्णु रासलीला मंडल वृंदावन  के कलाकारों द्वारा रासलीला का मनमोहक मंचन कर विभिन्न झाँकी निकाली गयी ।
             



 आयोजक दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि श्री शतचंडी महायज्ञ के आयोजन का उद्देश्य विश्व कल्याण, सामाजिक कुरीतियों को दूर कर स्वच्छ सुंदर समाज की स्थापना व वातावरण शुद्ध करना है । कार्यक्रम का आयोजन आचार्य दुर्गा प्रसाद पांडेय, दीपनारायण, बजरंगी गुप्ता, गुडडू  तिवारी, दुखेश्वर तिवारी, गौरी शंकर भारती, जोखूराम, जगप्रसाद, ठाकुर रामविलास सिंह, इंद्रजीत सिंह, मुकुटधारी सिंह, कपूर चंद, संकटा प्रसाद तिवारी, रामाश्रय, घनश्याम, दिनेश शर्मा, माता प्रसाद मौर्या ,रक्षा राम, जग प्रसाद वर्मा सहित तमाम ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे