दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा:-मसकनवा मनकापुर मार्ग पर आजाद नगर भुजैनियां भार के पास तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
बाबू लाल उर्फ नंद किशोर पाण्डेय पुत्र राम निरंजन पाण्डेय ऐलनपुर पैदल जा रहे थे।
तभी मसकनवा की ओर से स्प्लेंडर सुपर मोटरसाइकिल से आ रहे अनूप कुमार पुत्र श्रवण कुमार कटहर बुटहनी की मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर पहुंचाया गया। मौके पर चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया।उन्होंने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।सूचना के मुताबिक हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ