Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की सीमाओं पर 24 घंटे में बैरियर स्थापित करने के दिए निर्देश









 आचार संहिता का कड़ाई से हो अनुपालन : डॉ. नितिन बंसल
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ. नितिन बंसल ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण तथा निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रभारी उड़नदस्ता टीम एवं स्थायी निगरानी टीमों को आयोग की मंशा के अनुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन अक्षरशः सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, 





साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा जिले में चिन्हांकित सभी जगहों पर चौबीस घन्टे के अन्दर बैरियर लगवाकर निगरानी कार्य शुरू कराने की चेतावनी दी है।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च, 2019 से अधिसूचना जारी होने के बाद सम्पूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। 




सभी उड़नदस्ता टीमों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखते हुए सघन चेकिंग कर अवैध नकदी, सामग्री को पकड़ते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और अवैध रूप से प्राप्त सामानों, नकदी आदि सीज कर नियमित रूप से निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना तैयार कर उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर उसका साक्ष्य अवश्य देख लें तथा कार्यवाही प्रारम्भ होते ही उसकी वीडियोग्राफी अवश्य करायें और जो भी सामग्री या नकदी पकड़ी जाए, उसकी प्राप्ति रसीद सम्बन्धित को दे दें और गवाही भी ले लें।




 यदि नकदी धनराशि मिले तो कोषागार के डबल लॉक में तथा सामग्री सीज कर क्षेत्रीय थाने में जमा करायी जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में चेकिंग के लिए कुल 32 बैरियर बनाए जाएंगे, जहां पर पुलिस अधिकारी व स्टेटिक टीम द्वारा चेकिंग की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में सभी 32 बैरियर 24 घन्टे में स्थापित कर चेकिंग कार्य शुरू करा दिया जाय।




उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान जो भी कार्य करे, वह बिल्कुल भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाय कि अनैतिक रूप से किसी को परेशान न किया जाय। यदि किसी वाहन में कोई महिला बैठी है और उस वाहन की चेकिंग की जानी आवश्यक प्रतीत हो रही है तो शालीनता से उस महिला को उस वाहन से नीचे उतरने के पश्चात ही चेकिंग की जाय और यदि संदिग्ध किसी महिला की चेकिंग की जानी है 




तो महिला कान्सटेबिल से ही कराया जाय। उन्होंने बताया कि सामान्य जन मानस को निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार परेशान न किये जायें। स्थायी निगरानी टीम के प्रभारी चेक पोस्ट पर गाड़ियों की सघन चेकिंग करें और पंजिका में नियमित रूप से अंकन भी करें। उन्होंने बताया कि साक्ष्य के आधार पर ही नकदी अथवा सामान को छोड़ा जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे