Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:छात्रों ने किया विदाई पार्टी का आयोजन








अखिलेश्वर तिवारी/राजेश दुबे 

सादुल्लाह नगर /बलरामपुर ।। विदाई समारोह में छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया ।

जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर अरना में आयोजित कक्षा 8 के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुहम्मद नईम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 




विदाई समारोह में पूजा, सुलोचना व प्रियंका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।  प्रियंका, नफीस, अहमद रजा, नवाजिश ने शिक्षा का फल विषय पर नाटक प्रस्तुत किया वहीं सीमा व रागिनी ने विदाई गीत गाया । प्रधानाध्यापक जावेद अहमद ने कहा कि निःसंदेह विदाई की बेला पीड़ा दायी होती है लेकिन जीवन को क्रियाशील बनाए रखने के लिए जीवन में विभिन्न अवसरों पर विदाई लेनी पड़ती है । 




ग्राम प्रधान मुहम्मद नईम ने  विदाई लेने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी पढाई को बीच में मत छोड़ना शिक्षा ही सफलता की चाबी है । उच्च शिक्षा हासिल कर देश व समाज का नाम रौशन करें । अतिथि व शिक्षकों ने विदा लेना वाले छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मुहम्मद फारूक,रफीउल्लाह,दीप्ति देवी, पूजा यादव, जश्न, इस्तियाक हसन, विजय गुप्ता, रूजा, प्रीति, ऊषा, कंचन, प्रियंका, राधेश्याम, मुहम्मद दिलशाद, धनन्जय, संदीप कुमार सहित शिक्षक ,अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे