अखिलेश्वर तिवारी/राजेश दुबे
रेहरा बाजार, बलरामपुर ।। विकास खंड रेहरा बाजार के बैरियासुर्जनपुर मे गौशाला निर्माण होने के बाबजूद महीनों बीत जाने के बाद अवारा पशुओं तथा गायो को गौशाला में ले जाने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नही हुई है। जिसके कारण आवारा पशुओं के सितम से किसान परेशान हैं ।
जानकारी के अनुसार यू पी में गौ ग्राम योजना के तहत गायो तथा अवारा पशुओ के संरक्षण के लिए बेहतरीन कदम है, ।
गौशाला निर्माण से किसानों को अपनी अपनी फसलों की देखभाल नही करनी पड़ेगी। गायो तथा आवारा पशुओं के संरक्षण के लिये प्रशासन ने ब्लाकों मे गौशाला निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ की । इस योजना के तहत ब्लाक रेहरा की ग्राम सभा बैरियासुर्जनपुर मे गौशाला का निर्माण महीनों पहले कराया गया था ।
यहा के निवासी राजकुमार, प्रदीप,निरंकार सिंह आदि ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि संजय ने गौशाला निर्माण प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखाई और दिन रात एक कर गौशाला निर्माण कार्य पूरा कराया गया। उसके बाद गौशाला का उदघाटन वर्तमान विधायक राम प्रताप तथा सांसद राजा भैया ने कर किसानों मे उतसाह का संचार कर दिया कि अब उन्हें रात मे जागकर अपने फसलों की निगरानी नही करनी पडे़गी लेकिन उदघाटन होने के बीसो दिन बीत जाने के बाद अवारा पशुओ को गौशाला में लाने की कवायद नही शुरू की जा सकी।
आये दिन आवारा जानवर हमारी लहलहाती फसलों को खराब कर रहे है । इस बावत जब प्रधान प्रतिनिधि संजय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर गौशाला का निर्माण कराया गया है लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा गौशाला निर्माण में लागत का भुगतान नही किया गया। जिसकारण गौशाला में गायो और अवारा पशुओं को लाने की प्रक्रिया शुरु नही की जा सकी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ