Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न्यू प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा


अखिलेश्वर तिवारी 


बलरामपुर ।। स्थानीय न्यू प्रेस क्लब की वार्षिक बैठक जनपद के एक स्थानीय होटल के सभागार में संपन्न हुई ।न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष मो० सादिक मलिक बड़े भैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति बनी रही बैठक में प्रत्येक वर्षो की भांति पत्रकारों की समस्या को लेकर बैठक की गई तथा चर्चा में पत्रकारिता के क्षेत्र में बढ़ रहे फर्जी पत्रकारों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया तथा दिन--दिन पत्रकारों के ऊपर बढ़ रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र एवं उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी समस्याओं को लेकर के उच्च अधिकारियों से मिलकर निदान कराने के लिए शीघ्र मुलाकात करने को कहा इस अवसर क्लब के सचिव शीतला प्रसाद मिश्र , संगठन मंत्री अमरजीत, कार्यकारिणी सदस्य रंजीत यादव , मो० जुबेर खान, मो० अनीस, मो०हनीफ, सीबी मणि , उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह संगठन व्यवस्थापक  पप्पू गुप्ता, शिवांशु शुक्ला ,अनिल पाठक, इशहाक खान ,विपिन उपाध्याय, अरविंद मौर्य ,मो० गौस खान ,संदीप सक्सेना, भानु श्रीवास्तव, संतोष कुमार गुप्ता, डॉ० राम नारायण सिंह, नीरज सिंह ,राजीव कुमार सिंह, ओम प्रकाश ,ताजुद्दीन, मो० इमरान, श्यामवती ,पूनम कश्यप ,मो० शफीक ,ललितेश मिश्र ,सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे