Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपना दल ‘S’ के बौद्ध अरविन्द सिंह बनाये गए पूर्वान्चल विकास बोर्ड के सदस्य,कार्यकर्ताओं में जोश







राकेश गिरी 
बस्ती । अपना दल ‘एस’ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल का शनिवार को पूर्वान्चल विकास बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।



 बड़े बन के निकट कार्यकर्ताओं से बातचीत में बौद्ध अरविन्द सिंह ने कहा कि उन्हें जो अवसर मिला है पूरा प्रयास होगा कि पूर्वान्चल के प्रगति को तेज करने और आवश्यक आवश्यकताओं को देखते हुये रचनात्मक पहल किया जायेगा। 





इसी क्रम में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में श्री पटेल ने कहा कि पूर्वान्चल के ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग, नाली, खडन्जा आदि के बड़ी आवश्यकता है। बैठक में उनकी ओर से ऐसे प्रस्ताव दिये जायेंगे जिससे निर्माण प्रक्रिया चुनाव सम्पन्न होने के बाद शुरू हों। 




स्वागत करने वालों में राम सिंह पटेल, राम कुमार पटेल, झिनकान पटेल, उमाशंकर पटेल, रामनयन पटेल, घनश्याम लाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह मोनू, रमेश चन्द्र गिरी, रमेश चन्द्र भारती, अभिषेक आर्य, प्रमोद आर्य, राकेश पटेल, अनुप जायसवाल, अभिषेक वर्मा, हृदयराम वर्मा, जोखू यादव, रामसजीवन दूबे, डा. दशरथ चौधरी, रजनीश पटेल, अर्पण श्रीवास्तव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे