Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनियंत्रित बाइक बैलगाड़ी से टकराई 1 की मौत 3 घायल








अखिलेश्वर तिवारी/अजीत श्रीवास्तव 
बलरामपुर तुलसीपुर ।। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के अलाहडीह गांव निवासी  5 लोगों को एक साथ एक बाइक  की सवारी भारी पड़ गई । ओड़ा झार कला से जलसा देख कर वापस जाते समय उनकी बाइक गन्ना लेकर आ रही बैलगाड़ी से टकरा गई जिससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई तथा तीन को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भी रिफर कर दिया गया ।





 प्रभारी निरीक्षक वकील पांडे ने बताया घटना ओड़ा झार में चल रहे जलसा देखने आए  5 लोग एक बाइक पर  बैठकर वापस घर जाते समय पिपरहवा चौराहे के पास तुलसीपुर हरैया मार्ग पर हुई । एक बाइक पर 5 लोग सवार होकर तुलसीपुर जा रहे थे तभी पिपरहवा चौराहे के पास तुलसीपुर की ओर आ रही गन्ना लदी बैलगाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई । 




टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही गुलाम हुसैन पुत्र अब्दुल शमद १७ निवासी अलाहडीह की मौत हो गई जबकि इनके साथ बाइक पर सवार अरशद 17 वर्ष, असलम 18 वर्ष व अमन 13 वर्ष, सभी निवासी अलाहडीह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है । सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है । लाश पीएम के लिए भेजी गई है तथा अन्य कार्यवाही की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे