Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:साले ने बहनोई को मारी गोली, हालत गंभीर










 दो साल पहले मर चुकी बहन की मौत का बदला लेने के लिए उठाया कदम



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। दो साल पहले मर चुकी बहन की मौत का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने सगे बहनोई पर कट्टे से फायर कर दिया। 






गंभीर हालत में घायल को उसके भाई ने किसी तरह करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने  उसे गोंडा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
     







रविवार की देर रात्रि थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर निवासी प्रदीप कुमार (24 वर्ष)  पुत्र रामरूप पहाड़ापुर चौराहे से सब्जी खरीदकर अपने घर की तरफ जा रहा था। 






उसी बीच उसके सगे साले देवी प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटरा बाजार ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने कट्टे से फायर झोंक दिया। 






पीड़ित का आरोप है कि 2 वर्ष पहले उसकी पत्नी प्रीति ने घर में फांसी लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। 





देर शाम को प्रदीप अपने भाई अमरदीप के साथ में चौराहे से घर जा रहा था। रास्ते में उसका साला मिला और गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी दी तथा इसी बीच गोली मार दिया। 






उसके छोटे भाई ने किसी तरह उसे करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर मुदस्सिर ने उसका प्राथमिक उपचार किया और जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 







सूचना मिलने के तत्काल बाद कोतवाल करनैलगंज राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दूबे मौके पर पहुंचे तथा घायल का बयान लिया। सीओ ने बताया की जिसे गोली लगी है उसके सगे साले ने गोली मारी है। 





उसके परिजनों की तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गये हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे