Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल

















राकेश गिरी 
बस्ती यूपी। पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिह मम्मू, ब्लाक प्रमुख संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला, के डी सी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, सपा छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव अखिलेश सिंह शिवा सहित सैकड़ों लोगों ने लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। 







 दिनेश प्रताप सिंह राना ने बताया कि पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की उपस्थिति ने  कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी को सदस्यता ग्रहण कराया। विदित हो कि राना दिनेश प्रताप बहादुरपुर से ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। सपा में भी वे बस्ती के जिला महासचिव और युवजन सभा के प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं । समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह वर्तमान में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव और ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं तथा  खेल व व्यापारी संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।
इसी प्रकार कपिलदेव सिह मम्मू सपा के लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुने जाने  के साथ ही पिछले एक दशक से महादेवा विधानसभा के पार्टी महासचिव थे। और पूर्व मंत्री राम करन आर्य के करीबी माने जाते हैं।
इन दोनों नेताओं ने सपा बसपा गठबंधन में बस्ती मंडल की तीनों सीटें बसपा खेमे में चले जाने से आहत होकर पिछले दिनों सपा से बगावत कर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज सिंह और अखिलेश सिंह शिवा भी युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं तथा सपा के युवा प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी रह चुके हैं। यह दोनों भी अनेक सामाजिक संगठन में सक्रिय रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे