Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने परसरामपुर से बेरता तक किया फ्लैग मार्च








सुनील उपाघ्याय
बस्ती । आगामी लोक सभा चुनाव वर्ष 2019  को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज  कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में शान्ति एवं कानून व्यवस्था  बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर शमशेरबहादुर सिंह मय  पुलिस बल उप निरीक्षक -15 ,हे0का0-05 , का0-22 , म0का0- 04, केंद्रीय बल SSB- 01 प्लाटून  के साथ कस्बा परसरामपुर, मखौड़ा, सिकंदरपुर, हैदराबाद ,चौरी, बेरता आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया और साथ ही बर्नेबुल गाव चौरी और बूथ स्थल नंदनगर का भी निरीक्षण किया गया |






 इसी क्रम में  थानाध्यक्ष पैकोलिया  संजय कुमार मय पुलिस बल उप निरीक्षक -05, हे0का0/का0-15,केंद्रीय बल SSB-1 प्लाटून  के साथ बनरेबुल प्रभावित व्यक्तियों से वार्ता की गई तथा ग्राम हसिनाबाद(भीटी मिस्र ),पकड़ी जप्ती ,हडही बाजार , मुड़ी कटवा चौराहा  ,बेलघाट बाजार ,जलेबीगंज,कुर्दा पचपेड़वा ,तेनुवा ,गडहा दल धम्मन , सरनागी, लालपुर, परसा तिराहा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया |






इसी क्रम में  प्रभारी निरीक्षक गौर संजयनाथ तिवारी  मय पुलिस बल उप निरीक्षक -04, हे0का0/का0-16, म0का0-02 केंद्रीय बल SSB-1 प्लाटून  के साथ क़स्बा बभनान, महुवाडाबर,सुमही,हलुवा बाजार,  सरदहाशुक्ल ,सगौर बाजार, डूहवा,शिवपुर,टिनिच बाजार आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे