Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली में कार की चपेट में आने से युवक घायल







अमरजीत सिंह
अयोध्या।रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क में एक व्यक्ति घायल हो गया।





जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेलसर गांव के पास एक व्यक्ति के अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ जाने से अयोध्या की ओर जा रही कार की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया।






घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह व उपनिरीक्षक प्रशांत गौतम हमराहियों के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले घायल को पुलिस जीप से सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां घायल की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि बुधवार को लगभग एक बजे ढंनगू पुत्र राम सेवक बारी बन्दन का पुरवा अमानीगंज निवासी लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही यूपी 32 जीए 7629 कार की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया जहां घायल का इलाज चल रहा है और कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।







वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ढ़नगू काफी शराब पिये हुए था और शराब के नशे में  था और वह अचानक रोड पार करने लगा तभी वह कार की चपेट में आ गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे