Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर :जिला मुख्यालय के प्रमुख सरोवरौं का होगा जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण








अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्र 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के कुछ प्रमुख सरोवर का जीर्णोद्धार करा कर सुंदरीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । सदर विधायक पलटू राम के अथक प्रयास से अति प्राचीन झारखंडी मंदिर के बगल स्थित सरोवर तथा रानी तालाब का सुंदरीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा । इन दोनों सरोवरों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास आज सांसद दद्दन मिश्र तथा सदर विधायक पलटू राम द्वारा किया गया । 




सांसद ने बताया के प्रदेश सरकार प्रदेश की नदियों तथा स्वरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए योजनाएं संचालित की हैं । उन योजनाओं के अंतर्गत विलुप्त हो रही नदियों का जीर्नोधार व सुंदरीकरण किया जाना है तथा साफ सफाई कराया जाना है । इसी प्रकार नगर में प्राचीन सरोवरों तथा तालाबों का भी जीर्णोद्धार किया जाना है । 



पहले चरण में विधायक पलटू राम के प्रयास से नगर के 3 सरोवरौं  का सुंदरीकरण  प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है । उन सरोवरौं में झारखंडी मंदिर का सरोवर तथा रानी तालाब शामिल है । बता दें कि यह दोनों स्थान धार्मिक आस्था का केंद्र हैं और दोनों स्थानों पर बराबर नगर के लोगों का आना जाना लगा रहता है । 




यह सभी सरोवर अति प्राचीन है और इनके रखरखाव जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण की मांग वर्षों से चली आ रही है । लोगों का मानना है कि इन सरोवरो के सुंदरीकरण से एक ओर जहां जल संचयन का स्रोत सुरक्षित होगा वहीं इस प्रदूषण की दौर में लोगों को यहां आकर सुकून भी महसूस होगा, बशर्ते कि सुंदरीकरण कराने वाले एजेंसी अथवा नोडल ठेकेदार ईमानदारी पूर्वक कार्य को संपन्न कराएं ।
शिलान्यास के समय नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली, भाजपा युवा नेता वरुण सिंह मोनू, छोटू शुक्ला तथा संजय मिश्रा सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे