अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। बलरामपुर लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड में वित्तीय वर्ष 2019- 2020 में_संपादित कराए जाने वाले जनपद बलरामपुर के_कार्यो का शिलान्यास आज सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पलटू राम तथा उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने कहा कि 2014 में सांसद बनने के बाद बलरामपुर श्रावस्ती की सड़कों के लिए निरंतर संघर्ष चल रहे हैं । श्रावस्ती में मैं 5 साल मंत्री था तो काफी काम करा लिए गए थे लेकिन बलरामपुर जनपद का बहुत बुरा हाल था । प्रदेश सरकार भी सहयोग नहीं कर रही थी ।
उन्होंने कहा कि जिन राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए प्रस्ताव भेजा जाता था उसे एनओसी नहीं मिलती थी लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सारी पत्रावली तेजी से आगे बढ़ी और बलरामपुर में सड़कों का जाल बिछाया जा सका । बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम ने संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर की दुर्दशा देखकर ह्रदय कांप जाता था ।

गोंडा उतरौला बलरामपुर उतरौला तथा बलरामपुर गोंडा के मार्ग की इतनी दयनीय स्थिति थी जयपुर चलना नामुमकिन था लेकिन हम लोगों के प्रयास और संघर्षों से मुख्यमंत्री योगी जी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी के अथक प्रयासों से उसे पूर्ण कराया गया और बलरामपुर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने में सफलता मिली ।
इस कार्यक्रम में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ,शिव प्रताप सिंह एडवोकेट, तुलसीपुर विधायक_प्रतिनिधि रवि मिश्रा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह , नगर अध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी , विधानसभा प्रमुख पवन शुक्ल , मण्डल अध्यक्ष अरविंद तिवारी , राकेश गुप्ता, रण विजय सिंह , शिव प्रताप सिंह , जिला मन्त्री, वरुण सिंह मोनू , आशु मिश्रा सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं कर्मचारी व अधिकारियों ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ