Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर :व्यापारिक बन्धु की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायें: एडीएम









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम एवं व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट डीएम कार्यालय  में आयोजित की गयी, जिसमें  गत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही स्वीकृति तथा विद्युत भार स्वीकृति एवं ऊर्जीकरण पर विचार, पूंजी निवेश, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित औद्योगिक संगठन उद्यमियों के सुरक्षा व्यवस्था तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकरियों को दिये गये । 





 उन्होंने स्टाम्प एवं रजिस्ट्री, जैसी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित कराये जाने का निर्देश संबन्धित अधिकारी को दिया । समीक्षा के दौरान उद्योग बन्धु ने जमीन विवाद को लेकर एक मामला रखा जिसका अपर जिलाधिकारी ने शीघ्र निस्तारण कराये जाने का आस्वाशन दिया।   



अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक व्यापारी बन्धु की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और व्यापारिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जायें। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2018-19 में लक्ष्य के सापेक्ष  104 आवेदकों की ऋण पत्रावलियों का चयन कर सम्बन्धित बैंक शाखा को स्वीकृत वितरण हेतु प्रेषित किया गया है, जिसके सापेक्ष अभी तक जनपद में इसके सापेक्ष बैंक द्वारा भौतिक रूप 09 का आवेदन स्वीकृत किये गये है और 05 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है, शेष की कार्यवाही चल रही है।
  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत वर्ष 2018-19 में प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष 07 आवदेन हुये है, जिसमें 05 का भौतिक सत्यापन कर बैंक द्वारा स्वीकृत किया गया है जिसमें 01 लाभार्थी को ऋण का लाभ दे दिया गया है बचे हुये लाभर्थियों को शीघ्र ही लाभ दे दिया जायेगा। एकल मेज व्यवस्था के अन्तर्गत माह-जनवरी, 2019 तक कुल 283 इकाईयों का उद्योग आधार पंजीकरण विभिन्न उद्यमों में हो चुका है। 





ओडीओपी0 योजना के तहत एक जनपद एक उत्पाद के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 05 प्राप्त हुये जिसका सत्यापन कर बैंक द्वारा स्वीकृत किया गया जिसमें 04 लाभार्थियों को ऋण दे दिया गया, शेष को शीघ्र ही ऋण दे दिया जायेगा। 



अपर जिलाधिकारी ने बैठक में अग्नि शमन अधिकारी को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाईयों एवं उद्यमियों के अधीष्ठान में सुरक्षा हेतु अग्नि शमन यंत्र स्थापित करायें  और समय-समय पर निरीक्षण भी करते रहे।  उन्होंने विभिन्न व्यापार संगठनों की समस्याओं को सुना तथा नगर पालिका परिषद के टैक्सी स्टैण्ड पर वसूली, शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण एवं बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।




 उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि व्यापार बन्धुओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ सम्बन्धित अधिकारी कराएं। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर मोहम्मद इम्तियाज सिद्दीकी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश, आबकारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, अग्नि शमन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, उद्योग बन्धु व संबन्धित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे