Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोलर फोटोवोल्टैईक पम्प लगावाने के इच्छुक किसानों के लिए अच्छी खबर










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। उप निदेशक कृषि बलरामपुर रामबचनराम ने जनपद के सम्मानित किसान भाइयों को सूचित करते हुये कहा है कि सिंचाई करने हेतु जनपद में 02 हार्सपावर(डीसी0) के सोलर पम्प अनुदान पर स्थापित कराये जायेगें । 02 हार्स पावर(डीसी0) का कुल मूल्य रुपये एक लाख 24 हजार 420 है जिसपर 87094 का अुनदान है । 





शेष मूल्य रु0 37326 का डिमाण्ड ड्राफ्ट कृषक के सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड आनन्द गुजरात संबन्धित फर्म के नाम देना होगा । कृषकों के पास 22 फीट तक बोरिंग की गहराई व 04 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है ।




 उन्होंने बताया कि जनपद में 02 हार्स पावर कुल लक्ष्य 45 है। इसी प्रकार 03 हार्स पावर का मूल्य रु0 एक लाख 88हजार 600 है, इस पर रु0 132020 का अनुदान है तथा शेष मूल्य रु0 56580 का डिमाण्ड ड्राफ्ट कृषक को रोटोमैग मोटर्स और कन्ट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड संबन्धित फर्म के नाम देना होगा । 





कृषकों के पास 130 फीट तक बोरिंग की गहराई व 06 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है । जनपद में 03 हार्स पावर का कुल लक्ष्य 04 है । उन्होंने किसानों से अपील की है कि इच्छुक किसान भाई अपना रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग की वेवसाइड यूपी0 एग्रीकल्चरल डाॅट काॅम पर करा लें तथा पंजीकरण कराकर वे समस्त औपचारिकतांए पूर्ण कर आवेदन 07 मार्च, 2019 तक उप कृषि निदेशक, बलरामपुर कार्यालय में जमा कर सकते है । इस योजना में लाभार्थियों का चयन पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ पहले सोलर पम्प पाओ के आधार पर किया जायेगा। लक्ष्य की पूर्ति के उपरान्त ड्राफ्ट स्वीकार नहीं होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे