Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें और बेहतर की जाय- एडीएम








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। कलेक्ट्रेट सभागार में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । 

                    



अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रम-वित्तीय व्यय, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व हौसला साझेदारी, कायाकल्प, आशा योजना, आशा भुगतान, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री वन्दन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, किशोर/किशोरी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, संचारी रोग, टीबी0 आदि पर विस्तृत चर्चा की । 



अपर जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. घनश्याम सिंह को निर्देशित करते हुये कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि समस्त पीएचसी व सीएचसी के डाक्टर समय से अपने-अपने केन्द्र पर पहुॅचे और मरीजों की देखभाल सही ढंग से करें । आशाओं से गैर सरकारी अस्पतालों में होने वाले प्रसव की नियमित रिपोर्ट व सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं।



उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया तथा बीएचएनडी0 के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार का सघन प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना  के तहत जो माता-पिता स्वेच्छा से डिलीवरी के पैसा का भुगतान लेना नहीं चाहते उस पैसे को सूची बद्ध तरीके से क्रमवार नाम सहित सूची बनाये और वह पैसा सरेण्डर कर दें । 




हर हाल में डिलीवरी का पेमेंट शतप्रतिशत कराएं। उन्होंने ने कहा कि जो  संविदा कर्मी 15 दिन तक ज्वांइन नहीं करते तो मानलिया जाए कि वे अब कार्य नहीं करेंगें और उनकी संविदा समाप्त कर दी जाए । 


अपर जिलाधिकारी ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए ग्राम स्तर पर बीएचएनडी0 को और सशक्त करने का निर्देश दिया। बीएचएनडी0 की नियमित आयोजित किया जाए तथा इसमें ऐनम, आशा, आगनबाड़ी कार्यकत्री के बीच आपस में समन्जस्य हो तथा स्वास्थ्य कर्मी निपुण हो। सभी जिला महिला  चिकित्सालय, सीएचसी0 व पीएचसी0 के चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों पर समुचित साफ-सफाई व स्वच्छ वातावरण रखने का निर्देश दिया । सभी डा0 नियमित रूप से अपने-अपने स्वास्थ्य केन्द्रो पर बैठे।




 सीएमओ ने समस्त डाक्टरों/अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं एवं  जन्म हुए बच्चों का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराएं। जननी शिशु सुरक्षा व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दिया जाए। प्रसव की प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उसकी फीडिंग भी किया जाए। सीएमओ ने बताया कि अति कुपोषित 05 वर्ष तक के बच्चों को चिकित्सीय देखरेख में उपचारित करने के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में पोषण पुनर्वास केन्द्र भी स्थापित है। इसलिए समस्त केन्द प्रभारी ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों केे माध्यम से चिन्हित गंभीर अतिकुपोषित बच्चों को 15 दिनों तक भर्ती कर इलाज कराया जाए। 
     
                



 पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 10 मार्च से संचालन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक में अपर जिलाधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी ने गत अभियान मोबीलाइजेशन से सम्बन्धित बिन्दुओं बूथ कवरेज बढ़ाये जाने हेतु अन्य विभागों द्वारा की गयी तैयारी एवं रणनीति, स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग व धर्मगुरूओं उद्बोधन सहित रैली के आयोजन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। 




अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में पल्स पोलियो अभियान को प्रभावी ढ़ंग से चलाया जाय और 0 से 05 वर्ष तक शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अभियान में जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। 



बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 घनश्याम सिंह, अपर सीएमओ डा0 जयन्त कुमार, अपर सीएमओ डा0 कमाल अशरफ, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डीनेटर डा0 अनामिका, डा0 शिवेन्द्र मणि, विनोद त्रिपाठी, समस्त पीएचसी0/सीएचसी के चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, जिला समन्वक शिखा श्रीवास्तव व स्वयं सेवी संस्था के लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे