डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) पुलवामा हमले के बाद भारत के जवाबी करवाई का समर्थन तथा पाकिस्तान का विरोध करते हुए कस्बा बलेश्वरगंज में बाजारवासियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही वायु सेना पायलट अभिनंदन की सकुशल वापसी पर खुशी का इजहार भी किया गया।
विजय पांडेय, राजू मोदनवाल, शेष नरायन शुक्ल की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग शामिल हुए। अयोध्या गोंडा मार्ग पर बलेश्वरगंज चौराहे पर हुए पुतला दहन कार्यक्रम के चलते मार्ग पर जाम की स्थित हो गयी।
जो कुछ देर बाद ही बहाल हो गया। लोगों ने कहा ये भारत की बढ़ती साख व अंतरराष्ट्रीय दबाव का नतीजा है कि पाक घुटने टेकने को मजबूर हुवा। लोगों ने कहा पाक आतंकी देश है इसे सबक सिखाना जरूरी हैं। इस अवसर पर महेंद्र त्रिपाठी,देवनरायन, सुधीर, राजकुमार, नीरज सहित तमाम लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ