सुनील उपाध्याय
बस्ती। आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के सेक्रेटरी और उत्त्र प्रदेश प्रभारी गौरव कपूर ने कांग्रेस दफ्तर पर बैठक कर पार्टी के नेताओं से जनपद की समस्याओं की जानकारी ली जिसे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्स बनाया जा सकता है।
गौरव कपूर ने कहा कि मेरे आने का उद्देश्य जनपदवार समस्याओं को कांग्रेस नेतृत्व के सज्ञान में लाना है। बैठक के बाद कपूर ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया, युवाओं को रोजगार, उद्योगहीनता, सुगर मिल को चलवाने से जुड़ी समस्यायें यहां खास हैं।
कुंआनो और आमी नदियों के प्रदूषण को भी उन्होने यहां की प्रमुख समस्या के रूप में स्वीकार करते हुये नेतृत्व का ध्यान इनकी ओर आकृष्ट कराने की बात कही। रिसर्च विभाग के जोनल कोआर्डिनेटर केडी दीक्षित ने ने कहा कि जनपद कह ज्यादातर समस्यायें खेती किसानी से जुड़ी हैं। गौरव कपूर के बस्ती आगमन पर प्रेमशंकर द्विवेदी, डा. बीएच रिंज़वी, सुरेन्द्र मिश्रा, मो. रफीक खां, आदित्य त्रिपाठी आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से रंजना सिंह, ज्योति पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी, गुड्डू सोनकर, दुर्गेश त्रिपाठी, अलीम अख्तर, अतीउल्लह सिद्धीकी, संदीप श्रीवास्तव, कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह, परवेज अहमद, नीलम विश्वकर्मा, कांलिंदी सिंह, विमला राठी, पंकज द्विवेदी आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ