Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:अभिनंदन के वतन वापसी पर चहु ओर मना जश्न









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | हिंदुस्तान का  सर ऊंचा कर पाकिस्तान से सकुशल वतन वापस आने पर वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन जी के सौर्य और साहस को नमन करते हुए जिले में जगह जगह लोगों ने जश्न मनाया | 



युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के विवेकानंद तिराहे पर पटाखे फोड़ कर एक दूसरे के मुंह मीठा कराकर जहां खुशी का इजहार किया |
वहीं नगर के की मंदिर तिराहे राष्ट्र प्रेमियों एकजुट होकर  गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न चौराहों से गुजरते और आतिशबाजी करते हुए वंदे मातरम के नारों के साथ शहर में भ्रमण कर  खुशी मनाया | इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभिनंदन जी ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है |




हम सभी ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं और उनके शौर्य साहस  को देश कभी भुला नहीं सकता है | इस मौके पर युवा क्रांति के अवनीश चंद्र मिश्र वागीश  मिश्रा दीपेंद्र मिश्रा अचुत्यानन्द नंद पांडे  अखिलेश मिश्र आशीष मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग रहे वहीं दूसरी ओर राष्ट्र प्रेमियों में पंडित आलोक मिश्रा  आचार्य संतोष पांडे विजय शंकर तिवारी एडवोकेट रमेश तिवारी राजदार परमानंद मिश्र  पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय सिंह पूर्व मंत्री अवधेश मिश्रा सपा नेता गुड्डू मिश्रा  आशुतोष पांडे  मुन्ना पांडे दीपक गुप्ता धीरज उपाध्याय बृजेश गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे