Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यापार मण्डल के होली मिलन समारोह में दिया सद्भावना का संदेश












सुनील उपाध्याय
बस्ती । रविवार को बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा दक्षिण दरवाजा स्टेशन रोड स्थित एक मैरेजहाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामजी जायसवाल, वरिष्ठ नागरिक योगी बंशीलाल राजपाल, मुख्य संरक्षक श्यामलाल पंसारी ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल, तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल, मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि होली सदभाव बढाने का पर्व है। आपसी गिले शिकवे मिटाकर नई ऊर्जा, नये संदेंश के साथ सार्थक दिशा में आगे बढने की जरूरत है। 
होली मिलन समारोह में जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल, अदालत प्रसाद, युवा नगर अध्यक्ष विशाल, हरिमोहन वर्मा ने व्यापारियों, विभिन्न संगठनों से आये लोगों के प्रति अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया।  नगर अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने कहा कि व्यापारी अपना हित सुरक्षित रखने के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित कर हम अपनी बात राजसत्ता के समक्ष दमदारी से रख सकेंगे, और अपनी बात मनवाने के लिये विवश कर सकेंगे। राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये हम सब को एक होना पड़ेगा। संगठित रहकर ही व्यापारी मजबूत हो सकता है। व्यापारी हितो की रक्षा के लिये व अत्याचार के विरुद्ध हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में आत्मा प्रसाद पाठक, गौरव गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता, विष्णु प्रसाद सोनी, सोनू पाण्डेय, रामधीरज पटेल, घनश्याम वर्मा, राजेश सोनी, प्रदीप कुमार, कान्ति कुमार, संजय गुप्ता, सियाराम वर्मा, राजेश कसौधन, अवधेश चौधरी, कन्हैयालाल, विनोद कुमार गुप्ता, विजय कुमार स्वर्णकार, कन्हैयालाल गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, धर्मेन्द्र सोनी, उमेश मद्धेशिया, शिवपूजन, राम गोपाल गुप्ता, हरीराम गुप्ता, प्रेम कुमार पटवा, धनपति वर्मा, रामचन्द्र सोनी, प्रेमचन्द्र कसौधन, विनोद कुमार सोनी, पंचम प्रसाद अग्रहरि, विनय कुमार सोनी, वीरेन्द्र कसौधन, दिलीप पाल, अद्या प्रसाद अग्रहरि, शेषराम यादव, सीताराम यादव, कौशल किशोर चौधरी के साथ ही  बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं अनेक सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे