Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय संस्कृति है सबसे श्रेष्ठ : प्रोफेसर शुक्ल










एलबीएस पीजी कॉलेज में भौतिकी विभाग के पुस्तकालय का हुआ उदघाटन
ए.आर. उस्मानी
गोण्डा। भारतीय संस्कृति सबसे श्रेष्ठ है। इस पर गर्व करना चाहिए। उक्त बातें स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री महविद्यालय के भौतिकी विभाग के पुस्तकालय का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल ने कही। प्रोफेसर शुक्ल ने कहा कि रिसोर्स का इंतज़ार करने से बेहतर है, रिसोर्स का निर्माण कर लिया जाए और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाया जाए।
      





महाविद्यालय के मुख्य नियन्ता व भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंन्द्र सिंह ने बताया कि शास्त्री महाविद्यालय का भौतिकी विज्ञान विभाग, अवध विश्वविद्यालय का पहला ऐसा विभाग बन गया है जिसके पास एकल विभागीय पुस्तकालय है। पुस्तकालय के उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने की।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एचपी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया व महाविद्यालय की छात्रा शिवानी सिंह, नेहा यादव व संज्ञा सिंह ने सेव एनवायरमेन्ट आधारित एक रंगोली बना कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंशाराम वर्मा ने किया।
    





इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रविचंद्र त्रिपाठी, भूपेंद्र आर्या, पूर्व मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक, डॉ. अतुल कुमार सिंह, मेजर (डॉ.) केएन पांडेय, डॉ. वंदना सारस्वत, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. मंशा राम वर्मा, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. मुकुल सिन्हा, डॉ. श्रवण श्रीवास्तव, डॉ. शरद चंद मिश्र, डॉ. संजय पाण्डेय, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. देव नारायण पाण्डेय, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. राम समुझ सिंह, डॉ. रामिन्त पटेल, डॉ. पवन कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, शोभित मौर्या, अनूप शुक्ला, नम्रता शुक्ला, अर्जुन वर्मा, विजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मुक्ता राम, शरद पाठक, विष्णु प्रसाद, राम भवन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुखदेव, रामबचन, शंकर दयाल सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे