अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ जिला है और इस जिले का लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र नेपाल की सीमा से सटा हुआ है जिसमें से लगभग 82 किलोमीटर वन क्षेत्र है । इस क्षेत्र को सोहेलवा वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र के नाम से जाना जाता है ।
सेंचुरी क्षेत्र होने के बावजूद इस क्षेत्र में वन कटान व संरक्षित वन्यजीवों का शिकार बड़े पैमाने पर किए जाने की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं । वन कटान तथा वन्यजीवों के शिकार तथा वन संपदा की तस्करी की तमाम शिकायतों की जांच के बाद शिकायत सिद्ध होने की दशा में सोहेलवा सेंचुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनकटवा रेंज के रेंजर तिलक राम आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
सोहेलवा सेंचुरी क्षेत्र के प्रभारी वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि अवैध वन कटान सहित तमाम अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतों की जांच कराई गई थी जिसे सत्य पाए जाने की स्थिति में मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार के आदेश पर बनकटवा रेंज के रेंजर तिलक राम आर्य को निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि पूरी शिकायत की विस्तार से जांच कराई जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ