Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रवादी पार्टी ने बस्ती से प्रमोद शुक्ल को घोषित किया उम्मीदवार






सुनील उपाध्याय 
बस्ती । राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने रविवार को मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से वार्ता के बाद बस्ती समेत 5 स्थानों से लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा किया। 





यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से पार्टी महासचिव अशोक तिवारी ने बताया कि बस्ती से प्रमोद शुक्ल, गोरखपुर से जय प्रकाश मिश्र, अयोध्या- सन्तोष सिंह,  गोण्डा से लीलाधर तिवारी और घोसी से सुनील मिश्र उम्मीदवार घोषित किया गया है।  




इसी क्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी का वचन पत्र जारी किया गया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूंजीवादी राजनीति से अलग जन आधारित राजनीति की ओर बढ़े तभी स्थानीय समस्याओं का प्रभावी हल निकल सकेगा। पार्टी अशिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनायेगी। कहा कि कांग्रेस, भाजपा जैसे दलों ने वोट तो हासिल कर लिया किन्तु बुनियादी सवालों को हल करने में खरे नहीं उतरे। 



सचिव नागेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी दिल्ली के 7 सीटों समेत उत्तर प्रदेश में कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जनता के सवालों को मतदाताओं तक ले जाया जायेगा।
पार्टी के कार्यक्रम में वृजेश तिवारी, सुनील मिश्र, राजीव त्रिपाठी, राम स्वरूप वर्मा, रोहित उपाध्याय, गुलशन तिवारी, ईश्वर चन्द्र बरनवाल, रामकरन यादव, दीपक कौल, राम बरन जायसवाल, मेहीलाल चौरसिया, रामजी यादव, परमात्मा प्रसाद के साथ ही अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे