Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकतंत्र की रक्षा का हथियार है मताधिकार : ग्रीनमैन





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | पर्यावरण सेना द्वारा जल संरक्षण, पक्षियों को दाना-पानी देने और मतदान के साथ ही पौधरोपण हेतु जागरूक करने के साथ ही  निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली | पर्यावरण सेना द्वारा बढ़ती गर्मी और धरती को हरा भरा बनाये जाने के साथ ही जल संरक्षण व पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने हेतु मान्धाता ब्लॉक के खरवई गाँव में गठित आजीविका समूहों की महिलाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु चर्चा की गई।



महिलाओं को समूह की गतिशीलता बनाये रखते हुए स्वतः रोजगार की ओर कदम बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया |कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए जिला सन्दर्भ व्यक्ति एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हथियार है हमारा मताधिकार।हमें जब भी चुनाव का अवसर मिले इसके प्रयोग से नहीं चूकना चाहिए।उन्होंने कहा कि आप का एक वोट देश की किस्मत बदल सकता है।उन्होंने सभी लोगों से ग्रीन वोटिंग अभियान की चर्चा करते हुए 6 मई और 12 मई को अपने मताधिकार रूपी हथियार का अवश्य प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।




 ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने सभी महिलाओं से पशु-पक्षियों को प्यास से राहत देने हेतु अपने घर पर छाए में दाना-पानी रखने की अपील की और पानी बचाने और पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया।इस मौके पर जिला मिशन प्रबंधक आदर्श त्रिपाठी, अख्तर मसूद और अमित शुक्ला ने मिशन को आगे बढ़ाने हेतु समूह के सदस्यों को प्रेरित किया।इस अवसर पर महिलाओं को शतप्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने हेतु पंचायत भवन से ग्रीन वोटिंग अभियान तहत मतदाता जागरूकता रैली कर लोगो से 5 मई और 12 मई को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील की गयी।इस मौके पर ग्राम प्रधान खरवई त्रिभुवन सिंह, शकुंतला देवी, प्रदीप मिश्र, राकेश सिंह, सुमन देवी,ममता देवी और सुषमा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे