Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शार्ट सर्किट की चपेट में आकर झुलसी युवती की मदद में आगे आया ब्रह्मदेव समाज






 
प्रतापगढ़ |  शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी युवती  के मदद के लिए ब्रह्मदेव समाज ने पहल करते हुए कदम आगे बढ़ाया और संगठन से जुड़े लोगों व अन्य के सहयोग से मंगलवार को देर शाम संगठन के पदाधिकारियों ने प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी अस्पताल पहुंच कर पीड़िता के पिता को एकत्रित धनराशि  सौंप कर मदद की |



 बता दें कि गत दिवस जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा  पट्टी  गांव निवासी विनय कुमार पांडे के घर विद्युत  की शार्ट सर्किट  से आग लग गई |इस दौरान घर के अंदर सो रही उसकी पुत्री गंभीर रूप से आग की चपेट में आने से झुलस गई जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से स्थिति नाजुक होने पर उसे प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया गया जहां पर  उसका इलाज चल रहा है | 



आग लगने की वजह से घर में रखें समस्त सामान जलकर खाक हो गई और झुलसी पुत्री की शादी भी आगामी मई - जून माह में तय थी  जिसकी तैयारियों के लिए एकत्रित सामान भी उसी आग के हवाले हो गया जिससे परिजन कुमारी के कगार पर पहुंच गए | इस बात की जानकारी जब  ब्रह्मदेव समाज के पदाधिकारियों को लगी तो  लोगों ने पहल करते हुए  मदद में आ गया है और लोगों के सहयोग से एकत्रित साठ हजार तीन सौ रुपए (60,300) की धनराशि मंगलवार को देर शाम प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के पिता विनय पांडे को सौंपी | इस दौरान ब्रह्मदेव समाज के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी , संजीव पांडेय, शिवेश शुक्ल एडवोकेट,  राकेश  तिवारी, नारायण प्रसाद पांडेय, श्री नारायण शुक्ला ,प्रदीप मिश्रा, रोहित पांडेय व  प्रयागराज के ब्रह्मदेव महिला समाज की प्रभारी श्रीमती कंचन पांडेय एंव  सिद्धार्थ पांडेय  मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे