डॉ ओपी भारती
वजीरगंज, गोंडा। बुधवार दोपहर को ट्रैक्टर चालक अपने ही ट्रैक्टर के पलटने से उस के नीचे दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के बालेश्वरनाथ से ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लाद कर चालक शब्बीर अहमद (27)पुत्र सलीम अपने गांव नगवा आ रहा था कि बालेश्वरनाथ (परमापुर) मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक शब्बीर अहमद (27) पुत्र सलीम उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ