Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पड़ोसी के घर रिश्तेदारी में रहने वाले युवक संग नवयुवती फुर्र





डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज गोंडा :वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नवयुवती को पड़ोसी के घर रिश्तेदारी में रहने वाला एक युवक मंगलवार शाम को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। नव युवती के पिता ने चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए थाने पर बुधवार को केस दर्ज कराया है।




वादी द्वारा दर्ज करायें केस के अनुसार वादी के पड़ोसी के घर एक रिश्तेदार लड़का बीते 8 -10 वर्षों से रहता था। आरोप है कि वादी की पुत्री (19)को आरोपी अरविंद निवासी थाना क्षेत्र तरबगंज अपने रिश्तेदार हौसला प्रसाद वर्मा ,पिंटू वर्मा व विकास के सहयोग से मंगलवार शाम 7 बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है । जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे