तत्काल इलाज की व्यवस्था कराए जाने को लेकर सीएमओ से अड़े सपा नेता
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जिला अस्पताल के अधिकारियों व चिकित्सकों की उदासीनता व लापरवाही के चलते दुर्घटना में लगभग 7 माह से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती अधेड़ तड़पता रहा | जबकि निर्वतमान जिलाधिकारी शंभू कुमार ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उक्त घायल अधेड़ को हरसंभव इलाज हेतु मदद किए जाने का आश्वासन देते हुए सीएमओ को निर्देशित किया था | इसके बावजूद डीएम के निर्देश का अस्पताल प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा |
जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रांत के हिसार जिले के बरवाला गांव निवासी राजकुमार पुत्र बदरू राम विगत 7 माह पहले मोहनगंज इलाके में एक ढाबे पर काम करने आया था जहां पर दुर्घटना के दौरान घायल हो गया था | लोगों ने उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया था तब से इसका इलाज ऐनकेन प्रकरेण चल रहा था किंतु जिला अस्पताल के अधिकारियों व चिकित्सकों की उदासीनता लापरवाही के चलते इलाज सही ढंग से ना हो पाने के कारण 7 महीनों से अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती रहा |
बताया जाता है कि उक्त पीड़ित अधेड़ अपने परिवार का एकलौता है | परिवार में कोई ना होने के चलते देखभाल संभव नहीं हो पा रही थी | इस बात की जानकारी जब सपा नेता अमित सिंह को लगी तो वह बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर तत्काल इलाज कराए जाने को लेकर अड गए |इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को तत्काल पीड़ित अधेड़ की यथासंभव मदद करने की बात कही |
इस दौरान अस्पताल पहुंचे सीएमओ और सपा नेता के बीच काफी देर हुई वार्ता के दौरान सीएमओ ने 24घंटेे की मोहलत मांगी किंतु सपा नेता ने सीएमओ की एक नहीं सुनी | उन्होंने कहा कि इलाज तत्काल शुरू कराया जाए जितना पैसा खर्च होगा मैं देने को तैयार हूं | सपा नेता के अडे रहने के चलते आखिरकार सीएमओ को 7 माह से भर्ती अधेड़ के इलाज हेतु तत्काल प्रबंध करना पड़ा |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ