अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।कोतवाली रूदौली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग भेलसर पुलिस चौकी के सिधौना मार्ग के समीप शारदा सहायक नहर की पहले से टूटी पुलिया मे ब्रेजा कार अनियन्त्रित होकर नहर मे गिरने से हो गई जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य मे जुट गई गाडी को नहर से क्रेन की मदद से निकाला गया लापता व्यकित की तलाश मे गोताखोर जुटे हैं जबकि एक व्यक्ति सकुशल बच गया।
जानकारी के मुताबिक रविवार की भोर मे समय लगभग तीन बजे कानपुर से कपडा शापिंग कर अपने घर ब्रेजा कार यूपी 62 एवी 5144 से वापस ग्राम गौरी बाजार जनपद देवरिया जा रहे थे कि जैसे ही रौजागांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंचे ही थे कि पहले से टूटी नहर की पुलिया मे चालक के झपकी आने ब्रेजा गाडी नहर मे जा गिरी|
![]() |
| नहर से निकाली गयी कार |
गाड़ी मे सवार साजिद
अंसारी 24 मो0 अंसारी 27 अजय यादव 28 निवासी गौरी बाजार देवरिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि विकास जायसवाल 27 अभी भी लापता हैं मोनू अंसारी सकुशल बच गए बताया जाता है कि ब्रेजा कार मे कुल पांच लोग सवार थे।
शुक्रवार की शाम को पांचों लोग ग्राम गौरी बाजार देवरिया जनपद से कानपुर कपडा खरीदने गए थे जो शापिंग करके अपने घर वापस जा रहे थे वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अखबारों मे कई बार नहर की टूटी पुलिया सम्बन्धित खबर प्रकाशित की गई लेकिन एनएचआई की घोर लापरवाही के चलते पुलिया नही बनवाई जा सकी उच्चाधिकारियों को उक्त टूटी पुलिया की बाबत कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन एनएचआई के अधिकारियों पर जूं तक नही रेंगी ।
सूचना मिलते ही भेलसर चौकी पुलिस कोतवाल रूदौली विश्वनाथ यादव एसडीएम रूदौली ज्योति सिंह व सीओ रूदौली धर्मेन्द्र कुमार मौके पर
पहुंच गए उक्त सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी रूदौली धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मरने वाले कपडा व्यवसायी थे जो देवरिया से कानपुर मार्केट करने गए थे मृतकों के परिजन को फोन किया गया है वह लोग आ रहे है तभी पंचनामा किया जाएगा लगभग दस गोताखोर नहर मे लापता व्यक्ति की खोज मे जुटे हैं नहर पर कोई संकेतांक भी नही था झपकी आने से घटना हुई ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ