दुर्गा सिंह पटेल
गोंडा।एस आर इण्टर कॉलेज घारीघाट के प्रांगण में सोमवार को महर्षि कश्यप ऋषि व महाराजा निषादराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम विशुन आजाद व विशिष्ट अतिथि पूर्व एससी एसटी आयोग के सदस्य संजय सविता उर्फ संजय विद्यार्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एव महर्षि चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि रामविशुन आजाद ने कहा कि महर्षि कश्यप का सृष्टि के सृजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनके समाज के प्रति योगदान व सामाजिक संदर्भ की प्रासंगिकता पर चर्चा की|
विशिष्ट अतिथि संजय विद्यार्थी ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान हैं इसलिए हम सभी को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को छोड़कर अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर देना चाहिए।वही समाजसेवी युवा नेता अरुण प्रताप उर्फ डिम्पल सिंह ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा दिए गए संदेश समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि महर्षि कश्यप द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं।
इस मौके पर जिला पंचायत रोहित भारती,समाजसेवी सुनील कुमार,ठाकुरदीन निषाद, रामजीत निषाद,प्रेमचंद निषाद, विजय कश्यप,शिव दर्शन,सभाजीत,अनिल कुमार कश्यप सहित सैकड़ों लोग रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ