Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेंहदावल,बखिरा व दुधारा थाने का आईजी बस्ती ने किया औचक निरीक्षण




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आगामी लोकसभा के अधिसूचना व नामांकन की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे पुलिस से लेकर प्रशासन के सभी अधिकारी अपने कार्यप्रणाली को बेहद ही मजबूत कर रहे है। इसीक्रम में आज शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जनपद सन्तकबीरनगर के थाना बखिरा ,थाना मेंहदावल व थाना दुधारा का औचक निरीक्षण किया गया। 



आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के ध्यान में रखते हुए आईजी बस्ती द्वारा थाना मेंहदावल व थाना दुधारा में सशस्त्र बल की कम्पनियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओ का आकलन करके इस बाबत भौतिक सत्यापन भी किया गया।


 जिससे व सुरक्षा व्यवस्था आगामी चुनाव से सम्बन्धित तैयारियो के विभिन्न पहलुओे पर अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया व थाना के मालगृह, शास्त्रागार व कार्यालय के साथ ही अभिलेखो के रखरखाव व थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया। जिसमे उनके द्वारा थोड़ी बहुत कमियो के बाबत दूर करने का सुझाव भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे