Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपराधियों के रहनुमा को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान तथा लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने की दिशा में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में ठंढ़7 धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा के निर्देशन में बीती रात धनघटा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 


गुरुवार को उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी व हमराही का0 अनिल यादव तलाश वांछित/वारण्टी देखभाल क्षेत्र हैसर बाजार में मामूर थे कि मूखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर तत्काल तत्परता दिखाते हुए ग्राम कटार मिश्र में बंधे पर एक व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम बृजेश निषाद पुत्र छैवर निषाद है जो ग्राम चकिया धुसवा थाना धनघटा का निवासी है।


 बृजेश निषाद के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर का बरामद हुआ। इस बाबत अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 178/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। इस गिरफ्तारी अंजाम देनी वाली टीम में उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी हमराह का0 अनिल यादव शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे