आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक स्थित जगद्गुरू शंकराचार्य इंटर कालेज पर आज शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा युवा वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के नीतियों, विकासपरक नीतियों एवं राष्ट्रवाद पर अपनी बातो को युवाओं के समक्ष रखेगी।
जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में युवावर्ग भाजपा के प्रति पूरी तरह से आसक्त हो और बहुमत से पुनः प्रधानमंत्री मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित कर देश के विकास को आगे बढ़ाए। संतकबीरनगर के भाजयुमो के पदाधिकारी द्वारा इस युवा रैली के सफल बनाने हेतु जी जान से जुटी हुई है। जिससे प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हो सके।
इन सभी बातो को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब द्वारा कही गई। इसी तरह से मेंहदावल नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी दिवाकर सिंह द्वारा भी बताया गया कि आज शनिवार को होने वाले विजय संकल्प रैली में अधिक से अधिक युवाओं भाग लेकर सफल बनायें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ